मंत्री अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक बनाने के लिए दी 5 लाख की ग्रांट

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने ब्राह्मण सभा, नई आबादी को स्थानीय कचहरी रोड पर भगवान परशुराम चौक की स्थापना के लिए 5 लाख रुपए का चैक सौंपते हुए सभा को भरोसा दिया कि आने वाले समय में चौक के कार्य पर होने वाले खर्च के मद्देनजर 5 लाख रुपए की और ग्रांट दी जाएगी।

Advertisements

ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को चैक सौंपते समय उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जरुरी विकास कार्य करवाने के साथ-साथ हर भाईचारे के विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से हर धर्म से संबंधित महान गुरुओं, संतो-महापुरुषों व उनकी ओर से दी जाने वाली शिक्षाओं से आने वाली पीढि़य़ों को परिचित करवाने के लिए अलग-अलग जिलों में अहम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि भगवान परशुराम चौक संबंधी जरुरत पडऩे पर और फंड मुहैया करवाए जाएंगे।

इस मौके पर पी.एस.आई.ई.सी. के वाइस चेयरमैन ब्रह्म शंकर जिंपा, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुदर्शन धीर, श्री भगवान परशुराम सेना के प्रधान व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पंजाब इंचार्ज आशुतोष शर्मा, ब्राह्मण सभा (प्रगति) के प्रधान एडवोकेट सुनील पराशर, योगेश चौबे, कृष्ण कुमार चौबे, कन्हैया लाल पराशर, हिंदु संघ के पंकज बेदी, प्रदीप शर्मा, अश्वनी शर्मा, हरीश डोगरा, राकेश मरवाहा, विक्रांत शर्मा, विवेक शर्मा, संजय शर्मा, सुमित नैय्यर, अजय ऐरी, बिंदू ऐरी, सनातन धर्म महावीर दल के अमृत लाल अग्निहोत्री, हनी तनेजा, अभिषेक ऐरी, राजीव शर्मा, रवि पंडित, मंदीप शर्मा, के.सी शर्मा, गोपाल वर्मा, सुरिंदर बिटन, विनोद ठाकुर, सुभाष शर्मा, पंकज आंगरा, रणजीत सिंह, अभिषेक कौशल, तेलू आदि आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here