सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में ब्रेन रेन प्रदर्शनी का आयोजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गिरीश ओहरी। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में मुख्याध्यापिका सिस्टर जियो मारिया की अगुवाई में ब्रेन रेन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी मोहन सिंह एवं डी.एस.पी. डा. मनप्रीत शिनमार द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में सभी विषयों से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा मॉडल एवं वर्किंग प्रोजैक्ट बनाए गए।

Advertisements

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल एक से बढक़र एक मॉडल एवं प्रोजैक्ट बनाए अपितु उनके द्वारा दी गई जानकारी भी बहुत ही ज्ञानवर्धक थी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का पेश कर उपस्थित को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्याध्यापिका सिस्टर जियो मारिया ने इस मौके पर जिले के अन्य स्कूलों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों को प्रदर्शनी को देखने के लिए उत्साह दर्शनीय था।

इसके माध्यम से न केवल विद्यार्थियों का मनोरंजन हुआ बल्कि उनके ज्ञान में भी वृद्धि हुई। अंत में मुख्याध्यापिका सिस्टर जियो मारिया ने सभी आमंत्रित अतिथिगण एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here