![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/toddlers.jpg)
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की क्लब सभा अध्यक्ष योगेश चंद्र के नेतृत्व में भाग्यतारा रोटरी भवन, होशियारपुर में हुई। इसमें विशेष रुप से जी.एस. बावा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं अरुण जैन उपस्थित हुए। इस मौके पर राष्ट्ररी गाण के पश्चात क्लब की बैठक शुरू हुई जिसमें अध्यक्ष योगेश चंद्र ने बताया कि रोटरी वर्ष 2023-2024 में उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है और उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की अध्यक्ष स्नेह जैन (उद्योगपति) और टमाटनी अहलूवालिया को सचिव चुना गया है। टीम के गठन और बोर्ड के सदस्यों के गठन की सूचना सदन में नियुक्ति प्रधान द्वारा दी गई है। इस अवसर पर ओम कांता उपाध्यक्ष, नीना जैन उपाध्यक्ष, लेप्पी अहलूवालिया कार्यकारी सचिव, अशोक जैन वित्त सचिव, योगेश चंद्र आई.पी.पी, नरेश जैन निर्देशक रोटरी फाउंडेशन, सुमन नैय्यर निर्देशक सदस्यता विकास, संजीव कुमार निर्देशक क्लब प्रशासन, विशाल सैणी निर्देशक अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं, राजिंदर मोदगिल निर्देशक जनसंपर्क, रंजीत निर्देशक पोलिओ, चंदन सरीन संपादक, रवि जैन सार्जेंट एट आर्म्स, पी.डी.जी सुरिंदर विज परमानेंट इनविटी, पी.डी.जी जी.एस बावा परमानेंट इनविटी, पी.डी.जी अरुण जैन स्थायी आमंत्रित।
![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/toddlers.jpg)
इसके बाद सचिव राजिंदर मोदगिल ने पिछले वर्ष में की गई परियोजनाओं की जानकारी दी और जिला गवर्नर डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर अमृतसर जो गवर्नर जिला 3070, 2024-2025 के रूप में अपने कर्तव्यों को संभाल रहे हैं। वहां जाने के लिए क्लब के सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के बारे में बताया। नए अध्यक्ष स्नेह जैन ने नये प्रकल्पों की जानकारी दी। इस अवसर पर जी.एस बावा अरुण जैन, रवि जैन ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर योगेश चंद्र, राजेन्द्र मौदगिल, ओम कांता, नीना जैन, लेप्पी अहलूवालिया, अशोक जैन, नरेश जैन, सुमन नैय्यर, संजीव कुमार, विशाल सैनी, डॉ. रणजीत, चंदन सरीन, रवि जैन, पी.डी.जी. जी.एस. बावा एवं पी.डी.जी. अरुण जैन आदि उपस्थित थे।
![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/camb-copy.jpg)