![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/toddlers.jpg)
होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बंटी जोगी व कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने एक संयुकत प्रैस विज्ञप्ति जारे करते हुए कहा कि डी.जी.पी. पंजाब की ओर से नशे के खिलाफ चलाई मुहिम की शिवसेना सराहना करती है। उन्होने आगे कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खात्मे के लिए दिन रात मेहनत कर रही है जो कि पंजाब के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/toddlers.jpg)
इससे आने वाले दिनों में पजाब नशा मुक्त हो जायेगा। उन्होने आगे कहा कि शिव सेना समाजवादी पार्टी नेशे के खात्में के लिए पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी और साथ देगी। पार्टी द्वारा जल्द ही डी.जी.पी. पंजाब पुलिस को सम्मानित भी किया जायेगा।