शिमला में लैंडस्लाइडिंग होने से 8 गाड़ियां मलबे में दबी

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। शिमला में लैंडस्लाइडिंग होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें करीब आठ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। शहर के मल्याणा, चमियाना, भट्ठाकुफर, मिनी कुफ्टाधार सहित अन्य स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। चमियाना में नाले के पास खड़ी तीन गाड़ियां मलबे में दब गईं। वहीं मल्याणा में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क किनारे पार्क चार गाड़ियों पर गिर गईं। इससे दो गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। 

Advertisements

भट्टाकुफर में भूस्खलन से सड़क किनारे पार्क एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पगोग सड़क  पर आए पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, जुन्गा रोड पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण लोगों का काफी नुकसान हो गया है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here