![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/04/dreams.jpg)
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर से 4 बार सांसद रहे स्क्वाड्रन लीडर कमल चौधरी के निधन पर पंजाब पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि स्व. कमल चौधरी ने सुबह दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह 77 वर्ष के थे। कमल चौधरी का जन्म 3 जुलाई 1947 को हुआ। संदीप सैनी ने बताया कि वह होशियारपुर से लगातार 1984,1989,1992,1998 तक सांसद चुने गए थे।
![](https://www.thestellarnews.com/wp-content/uploads/2024/02/toddlers.jpg)
उनके पिता जी बलबीर चौधरी स्वतन्त्रता सेनानी थे। संदीप सैनी ने कहा कि स्व. कमल चौधरी एक प्रख्यात समाजसेवी एवं राजनेता थे। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है। संदीप सैनी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।