राज्यसभा में जेपी नड्डा को बनाया गया सदन का नेता

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। यह जानकारी सूत्रों द्वारा दी गई है। चार साल से अधिक समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भाजपा का नेतृत्व करने के बाद, जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में लौट आए हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेते ही वह भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि बन गए।

Advertisements

उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। अब मोदी कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों में से एक हैं तो अब राज्यसभा में नेता की बड़ी जिम्मेवारी देकर मोदी ने फिर से नड्डा पर भरोसा जताया है। उन्हें यह नियुक्ति देने पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरॉ ने बधाई दी है। नड्डा राज्यसभा में पीयूष गोयल की जगह लेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here